अनूप सिंह
मझिआंव(गढ़वा):- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उचरी स्थित आर. के. पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री के. आर. झा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए 13 सितंबर 2026 को राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) द्वारा ‘विशिष्ट अतिथि’ (Guest of Honour) के रूप में सम्मानित किया गया।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव आई.ए.एस. श्री अजय कुमार सिंह ने प्राचार्य श्री के. आर. झा को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामय समारोह में रेल आई.जी (आई.पी.एस.) श्री अनिल पाल्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोहरदगा के वर्तमान माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव तथा पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक श्री रूपेश कुमार पांडे को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।



