अनूप सिंह
गढ़वा: पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने विधि व्यवस्था को देखते हुए बड़े पैमाने पर उलट फेर करते हुए जिला के 20 पुलिस पदाधिकारीयों को स्थानांतरित किए हैं। बरडीहा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में राहुल सिंह होंगे।

राहुल सिंह

ऋषिकेश कुमार सिंह
तत्कालीन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को कांडी थाना प्रभारी के रूप में तबादला करते हुए विशुनपुरा के थाना प्रभारी राहुल सिंह को बरडीहा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किए हैं।


नया थाना प्रभारी के सामने मुख्य रूप से अवैध धंधों पर लगाम लगाना जैसे अवैध खनन,अवैध देशी शराब की बिक्री पर लगाम, और आम नागरिकों की सुरक्षा सहित कई अन्य मुद्दे हैं, जिस पर नया थाना प्रभारी राहुल सिंह को को विशेष ध्यान देना होगा। इसी तरह बड़े पैमाने पर पर उल्ट फेर किए हैं। जिसमें मेराल, विशुनपुरा, भवनाथपुर,केतार, वंशीधर नगर, हरिहरपुर (ओपी), रमना सहित अन्य थाना के पुलिस पदाधिकारी का नाम शामिल है।



