उमेश कुमार
रमना – अत्यधिक गांजा व शराब के सेवन से भागोडीह पंचायत के झुरहा गांव में एक युवक की असमय मृत्यु से लोगो में बेखौफ चल रहे अवैध शराब एवं गंजा के धंधा से लोग युवाओ के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है।इस घटना से पूर्व मे भी अवैध शराब के अत्यधिक सेवन से इस क्षेत्र के कइयो की जान चली गयी है, इसके बावजूद भी लोग बेखौफ इसका सेवन करते है। इसके चपेट में अधिकतर युवा की संख्या बढ़ती जा रही है। गाली मोहल्ले से लेकर मुख्य सड़को पर अवैध शराब बिक्री का कारोबार बेखौफ चल रहा है, जिससे युवाओ को यह मादक पदार्थ आसानी से मिल जाता है।

इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया की मंगलवार की सुबह करीब सात-आठ बजे के लगभग स्व.बिरन मेहता का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मेहता गांजा पिया, इसके तुरंत बाद ही अवैध महुआ शराब लेकर भट्ठी संचालक दुकानदार को दिया, जहां से संतोष मेहता एवं इसके तीन अन्य साथी भी शराब बीना पानी मिलाये हुए मांग किया, जिसमे संतोष मेहता एक बोतल दारू खड़े- खड़े पी गया, इसके बाद दोस्तों के साथ ही चुंदी तरफ गया इसके बाद प्राथमिक विद्यालय दूधवनिया के बरामदा में आकर बैठा और कुछ देर बाद लुढ़क गया, लोगो ने नशा की हालत में होने को लेकर ध्यान नही दिया।काफी देर बाद भी कोई हलचल नही हुवा तो अगल बगल के परिचित लोगो ने हिला-डुला के देखा तो मृत पाया इसके बाद इसकी सुचना परिजनों को दिया। परिजन आये एवं मृतक के शव घर ले गये गत वर्ष पूर्व ही मृतक के पिता का मृत्यु हुआ था, परिजन उस गम को अभी भूले भी नही थे की असमय एक और सदस्य की असमय मृत्यु से दुःखो का पहाड़ टूट गया।



