गढ़वा के मोरबे में सीनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल संपन्न, 87 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरबे स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को सीनियर कबड्डी (बालक एवं बालिका) स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।

विशेष जानकारी देते हुए मोरबे विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी दिनांक 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक जामताड़ा में आयोजित होने वाले सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।चयनकर्ता के रूप में प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, बेबी कुमारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न प्रखंडों – मझिआंव, कांडी, मेराल, गढ़वा, रंका सहित अन्य प्रखंडों से लगभग 87 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने इस चयन ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

श्री मौर्य ने कहा कि “हमारे विद्यालय एवं जिला के अन्य विद्यालय के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म और सही प्रशिक्षण की जरूरत है। मेरा लक्ष्य है कि मैं विद्यालय एवं जिले के खिलाड़ियों को स्टेट ही नहीं नेशनल स्तर का चैंपियन बनाऊंगा। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों का एक सप्ताह का विशेष कैंप लगाया जाएगा, जहां फिटनेस, रेड और डिफेंस की बारीकियों पर काम किया जाएगा।”उन्होंने बताया कि यहीं से गढ़वा की टीम 01 अक्टूबर 2026 को जामताड़ा के लिए रवाना होगी।

Leave a Comment