अनूप सिंह
मझिआंव(गढ़वा):- प्रखंड क्षेत्र के पुरहे पंचायत स्थित पुरहे गांव में जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति की बैठक मुखिया शंभू पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा आयोजित करने को लेकर पूजा की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दीपक गुप्ता को अध्यक्ष, रामस्वरूप राम को उपाध्यक्ष, चंदन ठाकुर को सचिव, दयाशंकर दुबे को कोषाध्यक्ष, सुजीत कुमार यादव को मीडिया प्रभारी तथा प्रवीण कुमार गुप्ता को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति के संरक्षक के रूप में मुखिया शंभू पासवान, उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार ठाकुर और सतीश कुमार ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई।

समिति ने निर्णय लिया कि दुर्गा पूजा का आयोजन पुरहे पंचायत भवन के समीप स्थित स्टैंड में किया जाएगा। नवरात्र के दौरान पूजा स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि नवरात्र तक पूरे स्टैंड क्षेत्र में अंडा, मांस-मछली और शराब की बिक्री पूर्णतः बंद रहेगी। समिति ने लोगों से पूजा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में समिति के सदस्य राकेश कुमार ठाकुर, फुलेंद्र कुमार यादव, अजीत कुमार यादव, अनिल कुमार ठाकुर, सुशील कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार यादव, मुन्ना कुमार गुप्ता, सरजू शाह और मनोज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।साथ ही समिति के सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।



