कांडी प्रखंड वासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मियों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला: राकेश सहाय

अनूप सिंह 

कांडी – निवर्तमान अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि उनके 2 वर्ष 3 माह और 17 दिन के कार्यकाल में कांडी प्रखंड वासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मियों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला। इसी तरह से सभी लोग वर्तमान पदाधिकारी से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

कहा कि बाजार एवं मेंन रोड से अतिक्रमण व आटो खड़ी कर सड़क जाम करने को व्यवस्थित नहीं कर सका।इसका मुझे मलाल रहेगा। नए अधिकारी से मिलकर आपलोग यह काम करा लेंगे। मालूम हो कि राकेश सहाय 13 जून 2024 को कांडी में अंचलाधिकारी के रूप में योगदान किए थे।उन्हें सीओ के अलावे बीडीओ का भी प्रभार लेना पड़ा। इससे पूर्व भी श्री सहाय 2019 में लगभग 7 महीने तक सीओ के पद पर कार्य कर चुके है।कांडी में इनका यह दूसरा कार्यकाल था।उन्होंने कहा कि संपूर्ण सेवाकाल उन्होंने जरूरतमंदों की सरकारी प्रावधान के तहत यथासंभव सहयोग करने का काम किया है। जो भी काम लेकर आया वह संतुष्ट होकर गया।

Leave a Comment