फरार अभियुक्त राजू कुमार सिंह के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

अनूप सिंह 

कांडी थाना कांड संख्या 53/26 के फरार अभियुक्त राजू कुमार सिंह, पिता कामेश्वर सिंह, ग्राम घोसिया, थाना नोखा, जिला रोहतास (बिहार) के घर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार चिपकाया।

पुलिस के अनुसार, उक्त कार्रवाई फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की गई है। कांडी थाना के सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) अरुण कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक आवास पर पहुंची और नियमानुसार इश्तिहार चस्पा किया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कांडी थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज है और वह वर्तमान में फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment