अनूप सिंह
गढ़वा: गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी भैभव से पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में चिरमिरी-अंबिकापुर-बड़गढ भंडरिया रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
विगत अगस्त माह में भी संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ माननीय रेल मंत्री जी से मुलाकात कर अंबिकापुर-गढ़वा प्रस्तावित रेलवे लाइन के अलाइनमेंट में बड़गढ़ एवं भंडरिया को भी सम्मिलित करने का अनुरोध किया था। उस समय माननीय रेल मंत्री जी ने इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ पुनः बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया था।

श्री बीडी राम ने कहा बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संघर्ष समिति की मांग को स्वीकार करते हुए माननीय रेल मंत्री जी ने स्वीकृत नई रेलवे लाइन अंबिकापुर-गढ़वा रोड एवं रामानुजगंज-बरवाडीह रेल कनेक्टिविटी के अतिरिक्त अंबिकापुर से बलरामपुर होते हुए बड़गढ़, नौका, भंडरिया, बिंदा एवं तेवाली होते हुए बरवाडीह तक नई रेलवे लाइन के निर्माण की घोषणा की है।
इस प्रस्तावित रेल मार्ग में बलरामपुर एवं तेवाली में दो महत्वपूर्ण जंक्शन भी बनाए जाएंगे।
यह परियोजना हमारे पलामू संसदीय क्षेत्र, विशेषकर बड़गढ़, भंडरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व की है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, आवागमन सुगम होगा तथा रोजगार, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं देश के यशस्वी PMO India आदरणीय श्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।
इस अवसर पर हम सभी ने माननीय रेल मंत्री जी को अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर जी की प्रतिमा एवं मांदर भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बीडी राम ने कहा कि यह केवल एक रेलवे लाइन नहीं, बल्कि बड़गढ़-भंडरिया सहित पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और उज्ज्वल भविष्य की नई आधारशिला है। इस दौरान नितिन नवीन,पवन,शुदन सिंह, गजेन्द्र सिंह पटेल,नवदीत सिंह एवं सौरभ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।



