मझिआंव:मकान मालिक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, घटना के दौरान जुटी लोगों की भीड़, पुलिस भी पहुंची 

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा ):- मझिआंव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि करमडीह मुखदेव हाई स्कूल+2 का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दो दिन के बाद ही दूसरी मामला युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।

यह मामला थाना क्षेत्र के पुरानी अस्पताल से लगभग दो सौ मीटर पिछे बजार की मोहम्मद अली के घर में स्वयं घर मालिक के द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। शोर मचाने के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, बिहार के नवीनगर निवासी सद्दाम हुसैन आरबीएल फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत हैं। वह अपनी मां के साथ मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के मोहम्मद अली के मकान में किराये पर रहता था। फिलहाल उनकी मां वहां मौजूद नहीं थीं। बताया जाता है कि परिजनों की अनुमति से एक युवती को खाना बनाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान मकान मालिक पर युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए,और पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर मकान मालिक मोहम्मद अली के द्वारा अपने बचने एवं पुलिस को गुमराह करने के लिए एक साज़िश रचते हुए सदाम हुसैन किरायेदार को रुम से निकालने का बहाना बनाकर पुलिस एवं करीब सैकड़ों लोगों की भीड़ को गुमराह करते हुए किरायेदार द्वारा कमरा खाली नहीं करने का विवाद बताकर मामला को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के कुछ लोगों ने भी मकान मालिक के आचरण को लेकर आरोप लगाए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, पुलिस के पहुंचने के बाद किरायेदार को मकान से निकाल दिए जाने की बात भी सामने आई है।

इस मामले के बारे में थाना प्रभारी अमित कुमार से पूछने पर बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था।और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment