कांडी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से, घर-घर में उत्साह का माहौल,51 गांवों में पुजा का आयोजन 

अनूप सिंह 

कांडी: प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घर-घर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है, वहीं पूजा समितियां भी पंडाल निर्माण, साफ-सफाई और सजावट की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

कांडी प्रखंड में लगभग 51 गांवों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है जिसको लेकर भक्तिमय माहौल बनने लगा है लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने के साथ ही पूजा सामग्री, फल-फूल एवं अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी में जुटे हैं। वहीं, दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडालों को आकर्षक रूप देने की तैयारी की जा रही है। कई स्थानों पर विद्युत सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की योजना बनाई जा रही है।

दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। पूजा के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आयोजन समितियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं।

कुल मिलाकर, कांडी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment