मझिआंव में फर्जी चिकित्सक का बोर्ड लगाकर चलाया जा रहा अवैध हाइड्रोसिल क्लिनिक

पंचर बनाने से हुई शुरुआत , अब डॉक्टर बन बैठे 

अनूप सिंह 

मझिआंव:- प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र में तरह तरह के डॉक्टरों की लाइन लग गई है। वैसा ही एक नगर पंचायत के पुरानी अस्पताल के समीप पिछले कई वर्षों से एक अवैध हाइड्रोसील क्लीनिक संचालित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है डॉ. पीके विश्वास, BAMS कोलकाता, बिना चीर-फाड़ के दवा द्वारा हाइड्रोसील, बवासीर, भगंदर का शर्तिया इलाज, साइटिका, गठिया व गुप्त रोग विशेषज्ञ, मो. 7870943479, 9162298683 अंकित है।

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस बोर्ड की आड़ में चिकित्सा करने वाला व्यक्ति डॉ. पीके विश्वास नहीं, बल्कि मकान मालिक मोहम्मद अली बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार मोहम्मद अली करीब 5 वर्ष पहले तक दोपहिया-चारपहिया वाहनों का टायर का पंचर बनाता था। पंचर मिस्त्री से डॉक्टर तक का सफर तय कर वह भोले-भाले मरीजों से पैसे ऐंठने का काम कर रहा है। और इसी तरह ग्रामीण एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में छोला छाप (तथाकथित डॉक्टरों) का लाइन लगा है।

बोर्ड वाले डॉक्टर ने कहा – मेरा कोई लेना-देना नहीं 

 

इस संबंध में जब बोर्ड पर लिखे नंबर पर डॉ. पीके विश्वास से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वे ढाई साल पहले मझिआंव में क्लीनिक खोलते थे, लेकिन सामने डॉ. इरशाद का अस्पताल खुलने के बाद वे पलामू के जपला में पुरानी भठ्ठी के समीप अपना क्लिनिक खोले हैं। उन्होंने कहा कि “मकान मालिक से बोर्ड उतारने को कहा था, अगर मेरे बोर्ड का दुरुपयोग हो रहा है तो यह गलत है, इसमें मेरा कोई हाथ नहीं।”

इधर इस संबंध में पूछे जाने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ ने कहा कि अभी तक उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली थी,क्लीनिक की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ने कहा कि और क्षेत्रों में अगर इस तरह से कर रहे हैं तो उन्हें भी जांच किया जाएगा।

Leave a Comment