माड़वानिया तल्या पहाड़ के निचे से जाल काट कर 43 भेड़ो की हुई चोरी 

उमेश कुमार 

रमना,:- थाना क्षेत्र के मड़वनिया पंचायत के तल्या पहाड़ के निचे चोरो का पसंदीदा पंचायत हो गया है। इस पंचायत में एक माह मे अभी तक कुल तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है, लगातार हो रहे चोरी की घटना से ग्रामीण भयभीत तो है ही वही पुलिस प्रसाशन भी बेहाल है।लगातार चोरी करने में चोरो की सफलता ने पुलिस को नाको दम कर रखा है।

जानकारी अनुसार मड़वनिया पंचायत के भेड़ पालक दिनेश पाल का भेड़ पिछले दिनों से सुनील नगर स्थित बगया पहाड़ किनारे चरा कर उक्त पहाड़ के आस-पास ही बेडा लगा कर रहता था। साथ ही चरवाहा भी साथ में था। हमेशा की तरह ही शुक्रवार की रात्रि बगया पहाड़ किनारे हरी भूईया के खेत में भेड़ो का बेडा लगाकर चरवाहा खाना-पीना खाकर सोया हुआ था। देर रात्रि भेड़ो की जोर जोर से मेमियाने की आवाज से चरवाहा का आवाज खुला तो पाया की बेड में एक भी भेड़ी नही है और जाल कटा हुआ है। और भेड़ो की आवाज कुछ दूर से आ रही है। टार्च जलाकर देखा तो भेडो का झुण्ड दिखा जिन्हे लाकर जाल कटे बेडा में गिना तो होश उड़ गये 118भेड़ो की झुण्ड से 43 भेड़ गायब थे। चोरी की घटना का भनक भी नही लगा और चोर बेडा से 43 भेड़ जिसकी कीमत लगभग चार लाख रूपये का लेकर फरार हो गये। भेड़ चरवाहा ने इसकी सुचना परिजनों को दिया। इसके बाद भेड़ चोरी की सुचना पुलिस को दी गयी, घटना की सुचना पाकर घटना स्थल पर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक सदलबाल पहुंच कर गहनता से जाँच पड़ताल किया साथ ही घटना की सुराक ढूंढने के लिए तकनीकी उपकारणों का सहारा लिया जा रहा है।घटना स्थल से कुछ ही दूरी से एक वाहन के टायर का निशान पाया गया जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की चोरो ने किसी वाहन से भेड़ो को लादकर फरार हो गये।

गत वर्ष मई माह में भी इसी प्रकार का घटना गम्हरिया पंचायत में भी घटा था। जिसमे भागोडीह पंचायत के दो भेड़ पलकों के बेडा से 86 भेड़ो को ले उड़े थे। चरवाहा को कुछ पता भी नही चला था।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया की घटना की लिखित शिकायत पीड़ित पशुपालक ने किया है, प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जाँच किया जा रहा।

Leave a Comment