कांडी पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को जागरूकता की पाठ पढ़ाई   

अनूप सिंह

कांडी:- थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का पाठ पढ़ाते हुए जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचने, डायल 112 की उपयोगिता, गलत संगति से दूर रहने तथा पोक्सो कानून सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

बच्चियों को बताया गया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वहीं, साइबर अपराध के संबंध में छात्राओं को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में आपातकालीन स्थिति में पुलिस की सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी संकट या खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस की मदद लेनी चाहिए। साथ ही गलत संगति से दूर रहने, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी भरोसेमंद व्यक्ति या संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा, बच्चियों को पोक्सो कानून के बारे में जानकारी देते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानून के प्रति समझ विकसित करना, उन्हें संभावित खतरों से बचाव के उपाय बताना तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान वार्डन उषा कुमारी सहित अन्य शिक्षिका मौजूद थीं।

Leave a Comment