लोहारपूरवा में ‘मौर्यध्वज’ नाटक का मंचन, कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं बाबा केशव नारायण दास किया उदघाटन 

अनूप सिंह 

मझिआंव(गढ़वा) : नगर पंचायत क्षेत्र के लोहरपूरवा में सार्वजनिक काला पूजा समिति की ओर से नाटक मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा एवं राधा-कृष्ण मंदिर के बाल पुजारी श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।नाटक मंचन के पहले दिन ‘मौर्यध्वज’ नाटक का प्रदर्शन किया गया। कलाकारों ने अपने सटीक अभिनय, संवाद और प्रभावशाली मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। वहीं, नाटक के माध्यम से प्रस्तुत संदेशों से लोगों को सीख लेने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम का निर्देशन शिव सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी नितेश विश्वकर्मा एवं विष्णु रजक ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सार्वजनिक पूजा काला समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार पासवान,ने बताया कि यहां 1951 से यहां दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है।

बताया कि रविवार को स्थानीय कलाकारों के द्वारा “एक कली-दो भंवरा” नाटक मंचन किया गया। इस दौरान मौके पर उपाध्यक्ष पिंटू विश्वकर्मा, सचिव शिव सिंह, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा सहित समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment