अनूप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):- मां भवानी संघ अध्यक्ष बबलू सिंह, सचिव रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष अजय सिंह एवं कमेटी के सदस्य बड़काखाला के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन आज नवमी को होगा। यह कार्यक्रम कमेटी अध्यक्ष बबलू सिंह, सचिव रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष अजय सिंह एवं कमेटी के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है ।
कथा वाचक स्वामी ऋषिकांत महाराज ने एकम से नवमी तक भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर विवाह, वनवास सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग के साथ भगवान शिव के विवाह का भी वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं पूरे आयोजन के दौरान कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रोताओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का अमृत रसपान किया।

इसी क्रम में स्वामी ऋषिकांत महाराज एवं मां भवानी संघ की टीम ने जतपुरा- पालहे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान बंशीधर मंदिर और पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद टीम जतपुरा में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुई, जहां प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी रत्नेश महाराज द्वारा रामकथा का प्रवचन किया जा रहा था। स्वामी रत्नेश महाराज को वाल्मीकि ग्रंथ के माध्यम से धार्मिक कथाओं के प्रचार-प्रसार एवं कथा वाचन के लिए देशभर में सम्मान प्राप्त हुआ है। उनके प्रवचन में स्वामी ऋषिकांत महाराज सहित मां भवानी संघ की टीम ने सहभागिता की।

जतपुरा में कथा श्रवण के बाद सभी लोग वापस बड़काखाला लौट आए। नौ दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वहीं कथा वाचक जगत गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री ऋषीकान्त जी महाराज जी के दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए दुर दुर से अधिकारी एवं समाजसेवी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सोमवार के दिन कमेटी के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।


