अनूप सिंह
कांडी (गढ़वा):- प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय परिसर में बुधवार को जिला सोशल मीडिया क्रिएटर सह कलाकार सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर, गायक, फिल्म अभिनेता, कलाकार, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार एवं कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान आयोजकों की ओर से बीडीओ राजेश कुमार एवं थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह को फूलमाला पहनाकर तथा गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला सोशल मीडिया क्रिएटर और कलाकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांडी के जिला परिषद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी दिनेश राम, समाजसेवी डॉ. निशांक निधम उर्फ छोटे शर्मा तथा पंकज सिंह शामिल हुए। वहीं, आयोजनकर्ता एवं क्रिएटर वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध गायक सूरज तहलका और फिल्म अभिनेता विजय हिन्द की उपस्थिति रही। वरिष्ठ क्रिएटर अतिथियों में गुप्तेश्वर प्रसाद, सुनील ओ रमुना तथा गोपाल विश्वकर्मा शामिल हुए।

इसके अलावा कांडी मुखिया विजय राम एवं बीडीसी प्रतिनिधि अनूप राम सहित अन्य अतिथि, स्थानीय क्रिएटर और कलाकार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
समारोह के माध्यम से सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय क्रिएटरों एवं कलाकारों को एक मंच पर आने का अवसर मिला। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और हुनर प्रदर्शित करने के साथ-साथ अन्य कलाकारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटरों एवं कलाकारों ने अपनी भागीदारी से समारोह को विशेष बनाया।

