रमना थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान, 01 वारंटी गिरफ्तार

  उमेश कुमार 

रमना: थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर की रात्रि में थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों के सहयोग से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

यह अभियान रमना थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट एवं कुर्की आदेशों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी कर GR-562/20 के 01 वारंटी- 1. विनोद प्रसाद साव, पिता-राम लखन साव, ग्राम-सिलीदाग, थाना-रमना, जिला–गढ़वा को गिरफ्तार किया गया। आज गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गढ़वा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Comment