अनूप सिंह
पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था देने जा रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया है।

