मझिआंव थाना प्रभारी देर शाम दल-बल के साथ उतरे सड़क पर, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

अनूप सिंह 

आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व पर बाजार में भीड़ और जाम की स्थिति पैदा न हो, इसको लेकर मझिआंव पुलिस ने कमर कस ली है।

     देर शाम मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार अपने दल-बल के साथ मुख्य बाजार की सड़क पर उतरे और छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व पर बाजार क्षेत्र में काफी भीड़ लग जाती है। इसको लेकर ठेला, खोमचा एवं अन्य दुकानदारों को बेहतरीन तरीके से समझाते हुए चेतावनी दी गई है, ताकि बाजार करने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा, ठेला-खोमचा वालों को तय जगह पर ही दुकान लगाने का निर्देश, दुकान का सामान सड़क पर फैलाने पर होगी कार्रवाई,भीड़ वाले दिनों में पुलिस की विशेष गश्ती बढ़ेगी, जाम लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, छठ घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

वहीं पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि त्योहार के दौरान वाहन को तय पार्किंग में ही खड़ा करें, सड़क पर वाहन न लगाएं और पुलिस का सहयोग करें, ताकि सभी लोग आराम से त्योहार मना सकें।

Leave a Comment