पलामू में भ्रष्टाचार की एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है,होमगार्ड जवान को ड्यूटी का कमान देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया है,लेकिन इस बार रिश्वतखोर की दाल नहीं गली!!!
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 5 नवंबर को होमगार्ड कार्यालय के मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है!!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस विभाग की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की है,उसी कार्यालय में ड्यूटी पाने के लिए जवानों से रिश्वत मांगी जाए, तो आम जनता भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की उम्मीद किससे करे?
यह सिर्फ 10 हजार रुपये की रिश्वत का मामला नहीं, बल्कि व्यवस्था की नैतिकता पर बड़ा सवाल है!!!
ऐसे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,साथ ही यह भी जांच हो कि इस खेल में कहीं अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं,भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क की जवाबदेही तय होनी चाहिए!!!
रिश्वतखोरी करने वालों को समझना होगा कि सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए है,वसूली का जरिया बनाने के लिए नहीं!!