अनूप सिंह
मझिआंव:- आस्था का छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कोयल नदी के मेला घाट,पंपुकल घाट,बैल गाड़ी घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा को छठ घाटों की समुचित साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं व्रती नदी घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।




