अनूप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):- मानस मंडली गढ़वा इकाई द्वारा मंगलवार को मझिआंव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे में धीरज पाठक के यहां 619वा सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य मुख्य रूप से विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।विधायक के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

मुख्य व्यास अरुण दुबे जी, सहायक व्यास अमरेंद्र पाठक, आत्मा पांडे जी, बृजेश पांडे जी, अरविंद तिवारी जी, बृजेश चौबे, रघुपति सिंह जी, मुकेश पांडे जी के साथ दो दर्जन से अधिक की संख्या में उपस्थित मानस मंडली के सदस्य गण के द्वारा 619वां सुंदर पाठ किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों में सुंदर पाठ में भरपूर सहयोग किया। इसके साथ-साथ गांव भक्ति में रहा।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संयोजक शेखर सिन्हा ने बताया कि गढ़वा इकाई मानस मंडली के द्वारा निशुल्क सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं है और इस इकाई में दिन प्रतिदिन लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 620वां सुंदरकांड का पाठ आयोजन प्रकाश अग्रवाल गढ़वा में किया जाएगा।
सुंदर पाठ धीरज पाठक के द्वारा स्वागत कर भोजन कराया गया।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सुंदरकांड केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि जीवन में साहस, धैर्य, विश्वास, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने वाला पावन प्रसंग है। इसमें हनुमान जी की भक्ति, निष्ठा और अदम्य साहस का वर्णन मिलता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श और हनुमान जी की सेवा भावना हमें समाज एवं मानवता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख देती है।

- नव

