अनूप सिंह
गढ़वा:- लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर इस बार मझिआंव और बरडीहा पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालती नजर नहीं आई, बल्कि श्रद्धा और सेवा की मिसाल भी पेश की। दोनों थाना परिसरों में पुलिस की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

मझिआंव थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक बृज कुमार के अगुआई में थाना प्रभारी अमित कुमार एवं प्रभारी थाना प्रभारी चंदन प्रधान के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने व्रतियों को पूजा सामग्री सौंपी। व्रतियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस निरीक्षक बृज कुमार प्रभारी थाना प्रभारी ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।
वहीं बरडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम ने श्रद्धालुओं के बीच पूजा सामग्री वितरित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने व्रतियों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।




