अनूप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):- 15 नवंबर 2026 को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत मुख्यालय मझिआंव में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पंचायत कर्मियों, सफाई कर्मियों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने एकजुट होकर स्वच्छता का संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने एप्रोच रोड से छठ घाट तक जाने वाले मार्ग पर सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान सड़क किनारे फैले कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाया गया तथा लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए जागरूक किया गया।




