उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीका में बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, 80% बच्चों की अनुपस्थिति पर भड़के बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह 

प्रधानाध्यापक ने कहा बच्चों की उपस्थिति 77 थी

अनूप सिंह 

गढ़वा:- बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय जीका में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 226 में से मात्र 40 बच्चे ही स्कूल में उपस्थित पाए गये। जिस पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने शिक्षकों को फटकार लगाया, और काफी भड़क गये, तथा कड़े शब्दों में उन्होंने चेतावनी दिया कि इस स्कूल में 80% बच्चों की उपस्थिति कम है।जो काफी दुर्भाग्य की बात है, एवं इस मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ-साथ शिक्षकों को घर-घर जाकर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान विद्यालय में गंभीर अनियमितताएं और भारी लापरवाही देखने को मिला। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने पारा शिक्षक सह मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान से बच्चों की उपस्थिति कम होने पर पूछा तो उन्होंने गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि धन कटनी का समय चल रहा है इसलिए बच्चों की उपस्थिति कम है। क्योंकि यह क्षेत्र गरीब क्षेत्र है उनके अभिभावक धन कटाई में चले जा गया हैं, और बच्चे आ कर भी चले जा रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम पाया गया है, यह ठीक नहीं है।

     

पारा शिक्षक सह मुखिया प्रतिनिधि ने कहा गरीब क्षेत्र है 

वहीं इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरे स्कूल में टोटल बच्चों की नामांकित संख्या 226 है , वहीं 18 नवंबर दिन बुधवार को उन्होने टोटल उपस्थित 117 बताया। उन्होंने कहा कि जब बीडीओ सर आए थे उसे दौरान हम पांच क्लास में पढ़ा रहे थे जबकि पांचवी क्लास में 15 से 17 बच्चों की उपस्थिति थी।

    इधर लोगों का कहना है मजेदार मामला यह है कि बीडीओ के जांच में मात्र 40 छात्र उपस्थित पाए गए, जबकि हेडमास्टर ने बताया कि 117 छात्र उपस्थित थे,जिसमें 77 छात्रों की उपस्थिति में अंतर हो रहा है। जिससे लोग दिग भ्रमित हो रहे हैं कि हकीकत क्या है ।ऐसी स्थिति में बीडीओ ने पुनः जांचकर आगे की कारवाई की बात कही है। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि सुबह के समय सभी शिक्षक गांव में घूमें और बच्चों के घर-घर जाकर उनके अभिभावकों से संपर्क करें, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके।

    अगर सभी विद्यालयों में ऐसी स्थिति रही तो विकसित भारत 2047′ के देश के भविष्य को लेकर यदि हमारे बच्चे विद्यालय तो हम वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को कैसे साकार कर पाएंगें।

Leave a Comment