अनूप सिंह
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य एवं व्यस्त इलाकों में स्थित सामुदायिक शौचालय बंद रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 6 बड़े सामुदायिक शौचालय हैं, जिनमें से दो को छोड़कर लगभग चार शौचालय हमेशा बंद रहते हैं। आम नागरिकों ने बताया कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि सभी सामुदायिक शौचालय वर्ष 2018-19 में बनकर तैयार हो गए थे, लेकिन फिर भी वे प्रतिदिन नहीं खुलते हैं। सबसे मुख्य एवं व्यस्ततम जगह बाजार समिति है, जहां निर्मित सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा है। इससे वहां के व्यवसायियों एवं आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


