अनूप सिंह
गढ़वा :- मझिआंव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरा में स्थित पंचायत भवन में डीएफएस के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन स्कीम के तहत संतृप्ति शिविर का आयोजन झारखण्ड ग्रामीण बैंक मझिआंव शाखा द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्था अग्रगती के प्रखंड समन्वयक गुरूदेव विश्वकर्मा द्वारा भरपूर सहयोग किया गया। साथ हीं बैंकिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई इसके साथ-साथ संतृप्ति शिविर का उद्देश्य विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें की वित्त मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सभी खाताधारकों को समय रहते बीमा करवा लेने में ही अच्छा है, ताकि किसी भी तरह के अनहोनी होने पर इसका फायदा सीधे खाताधारक के नॉमिनी को मिलता है।
इस शिविर कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी झारखण्ड ग्रामीण बैंक मझिआँव द्वारा खाताधारकों को मौजूदा निष्क्रिय प्रधानमंत्री जनधन योजना खातों के लिए केवाईसी का पुनः सत्यापन, प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बैंकिंग सुविधा से वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलना, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के तहत नामांकन और सभी खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाना इत्यादि कार्यों के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। और इसकी विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस शिविर में उपस्थित झारखण्ड ग्रामीण बैंक एफएलसी श्री राजीव कुमार दुबे द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दिया। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि श्री इंदल कुमार सिंह ने बताया की चाय से भी सस्ती कीमत पर दो बीमा योजना लाया गया है, जिसे सभी खाताधारकों को बीमा करवा लेना अनिवार्य है। श्री कमल कुमार एफएलसी एसबीआई गढ़वा ने कहा कि अटल पेंशन योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण पेंशन योजना है, और यह बुढ़ापे समय में लाठी जैसा सहारा बनकर तैयार होता है। शिविर कार्यक्रम में खाताधारकों का बीमा भी किया गया। बैंक बीसी (बिजनेस कॉरस्पॉडेंट) द्वारा बीमा करने में सहयोग किया गया। जिसमें पीएम एसबीवाई 32 एवं पीएम जेजेबीवाई 24 तथा एपीवाई 14 पीएमजेडीवाई का खाता हेतु 09 लोगों का खाता खुला। साथ हीं केवाइसी 34 लोगो का किया गया। इसके साथ-साथ बोदरा पंचायत के बिच्छी टोला निवासी मृतक रीता देवी के नॉमनी रमेश चौधरी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो (2,00,000) लाख रूपये का प्रसारित चेक का वितरण किया गया।




