बीमित किसान CSC से कराएं ऑनलाइन शिकायत, गैर-बीमित किसान प्रखंड कार्यालय में दें लिखित आवेदन
अनूप सिंह
गढ़वा:- चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने बरडीहा प्रखंड के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में लगी फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने किसानों को राहत एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करने की पहल की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सभी प्रभावित किसानों से अविलंब फसल क्षति की शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जा सके।


