अवैध विदेशी शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, बोलेरो वाहन सहित एक लाख रुपए के 850 पीस शराब बरामद 

अनूप सिंह 

गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विगत रात्रि अरंगी में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वहीं शनिवार को उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध विदेशी शराब पाए जाने के पश्चात् तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खरौंधी थाना ने उक्त वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

इस संबंध में खरौंधी थाना कांड संख्या-84/26 के अंतर्गत 28 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

वहीं पुलिस द्वारा बताया गया है कि उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा- 281, 272, 274, 275 एवं 3(5), मोटर वाहन अधिनियम की धारा-184 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा- 47(a) के अंतर्गत सफेद बोलेरो वाहन के चालक, मालिक एवं अन्य अज्ञात तस्करों के विरुद्ध अवैध विदेशी शराब की तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं खरौंधी पुलिस ने सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-UP 60AP 8094 एवं चेचिस नंबर MA1PS2GAK62H39783 है।

दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबरों (BR 06PD 2928 एवं BR 09J 9851) के कुल चार नंबर प्लेट तथा NTPC अंकित एक बोर्ड जप्त किया है।

वहीं वाहन से Officer’s Choice Original Whisky, 180 ML की कुल 850 बोतलें, जिन पर अंकित है। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य 1 लाख दस हजार पांच सौ रुपए की MRP रेट 130 × 850 पीस) है।

उक्त सभी सामग्री को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया है। मामले में संलिप्त चालक, वाहन मालिक एवं अन्य तस्करों की पहचान तथा अवैध शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने हेतु अग्रतर अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment