अनूप सिंह
कांडी:- धनतेरस और दीपावली को लेकर कांडी बाजार में इस बार पुलिस का तेवर बदला हुआ दिखा। देर शाम होते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह खुद दल-बल के साथ पैदल ही मुख्य बाजार में उतर गए। पुलिस को सड़क पर देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदारों ने फौरन अपना सामान सड़क से अंदर समेटना शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी ने दुकान पर रुककर दुकानदारों और वाहन चालकों को समझाया। उन्होंने साफ कहा – *”त्योहार में भीड़ होगी, लेकिन जाम नहीं होने देंगे।”
सड़क पर दुकान का सामान बिल्कुल नहीं फैलेगा, ठेला-खोमचा वालों को तय जगह पर ही दुकान लगानी होगी, दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं करना है, बाइक-कार सड़क पर खड़ी की तो चालान होगा,भीड़ वाले दिन बाजार में पुलिस की पैदल गश्ती बढ़ेगी।



