पुलिस ने 12 घंटे के अंदर नाबालिक बच्ची को किया बरामद, युवक को भेजा जेल 

विष्णु गुप्ता:

बड़कागांव:नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले को लेकर बच्ची की मां के द्वारा थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी । मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई कर संभावित ठिकानों पर अपनी टीम के सहयोग से छापामारी किया और ,महज 12 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। वही इस मामले में थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पंकज को गिरफ्तार कर हजारीबाग कारावास भेज दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।

Leave a Comment