ट्रेजरी बाबू ने किया खेला, वेतन मद से निकाल लिए 3.15 करोड़,चले गए जेल 

ब्यूरो रिपोर्ट

झारखंड में घोटाला का खेला थमने का नाम नहीं ले रहा है, और लोग हिम्मत के साथ खेला खेल जा रहे हैं। वहीं एक घटना बोकारो जिला से सामने आया है। ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Comment