प्रखंड कार्यालय में विधायक कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न

अनूप सिंह

मझिआव: प्रखंड कार्यालय में विधायक नरेश प्रसाद सिंह कार्यकारिणी की बैठक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेमशंकर दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में ब्यात भ्रष्टाचार, आम लोगों को अपना कार्य कराने में हो रही परेशानी, विकास कार्यों की अनुपलब्धता के कारण मजदूरों का हो रहा पलायन,आदि कई बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की गई।

साथ ही उक्त समस्याओं को लेकर मनरेगा के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, कनीय व सहायक अभियंता, पंचायती राज पदाधिकारी,एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिवों आदि के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से काम कराने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मौके पर विधायक पतिनिधि भानु पासवान, इमरान खान,बीडीसी अनिल कुमार राम, बीडीसी प्रतिनिधि जिया खान,मदन मोहन प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, इंतखाब खान एवं रमेश कुमार पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment