अनूप सिंह

मझिआँव :-प्रखंड अंतर्गत ग्राम मिसरबिगहा के वार्ड नंबर छःएवं नौ में ग्रामीणों के साथ बैठक कर वित्तीय समावेशन स्कीम एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी दिया गया। अग्रगती के सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा के द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बैंकिंग सुविधा से वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलना सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, केवाईसी, सीकेवाईसी,री-केवाईसी की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र के परिवारों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने एवं उनकी पहुंच के लिए किया जा रहा है।
साथ हीं इस कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की चाय से भी सस्ती कीमत पर दो बीमा योजना लाया गया है, जिसे सभी खाताधारकों को बीमा करवा लेने के साथ-साथ अटल पेंशन योजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया की यह पेंशन योजना है,और बुढ़ापे समय में लाठी जैसा सहारा बनकर तैयार होता है। विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से लिए गए ऋण को ससमय वापसी हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए बताया साथ हीं प्रशिक्षिका अंजू कुमारी द्वारा सभी खाताधारकों का बीमा करवा लेने की अपील की साथ हीं बीमा करवा लेने से उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिलता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कलावती देवी,युगेश्वर प्रजापति,अवधेश प्रजापति, प्रमिला देवी,शोभा देवी सीमा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

