प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण हर्टप्रथम बैच का किया उद्घाटन

अनुप सिंह

मझिआंव:- प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 हेतु प्रथम बैच का प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा किया गया। इधर इस संबंध जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार तिवारी एवं विनोदानंद त्रिपाठी ने बताया कि जनगणना 2027 के लिए तीन बैच बनाया गया है, जिसमें टोटल 115 प्रगणक की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रथम बैच में 40 परगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जो दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक चलेगा।प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन दिनों तक सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। मास्टर ट्रेनर के रूप में राजेश कुमार तिवारी एवं विनोदानन्द त्रिपाठी तथा पर्यवेक्षक के रूप में जितेंद्र कुमार,पवन कुमार, परमानंद कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।

तथा प्रगणक के रूप में चंद्र शेखर उपाध्याय, अभिमन्यु कुमार दुबे,शिव शंकर प्रसाद,अंजनी कुमार सिंह, रामप्रवेश राम,संत कुमार शंकर यादव,इंद्रदेव बैठा,विकाश कुमार, ललन राम, विकेंद्र राम,शशिकांत सिंह,सनोज पासवान,आलोक कुमार के साथ 40 शिक्षक प्रगणक के रूप में शामिल हुए। जनगणना 2027 प्रथम फेज का कार्य प्रगणक के द्वारा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक किया जायेगा।जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

Leave a Comment