उमेश कुमार

रमना: सोमवार को 36 वर्षीय युवा चन्दन कुमार उर्फ पकौड़ी की असमय मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत्यु की खबर सुनकर परिचित एवं ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गयी । जानकारी अनुसार सिलीदाग ग्राम के स्वर्गीय राजकुमार चंद्रवंशी के 36 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार शादी समारोह में रसोईया का काम कर रात्री करीब दो बजे घर आए इसी क्रम में कुछ देर बाद अपने पत्नी को बोला की मेरा सिर चकरा रहा है। और तड़पने लगे इसके बाद परिजनों नें ग्रामीणों अकुशल चिकित्सक को बुलाये जिसने बीपी नापा और बीपी हाई बताया तथा वरीय चिकित्सक से तत्काल दिखाने की सलाह दिया। परिजनों नें तत्काल निजी वाहन कर गढ़वा के निजी क्लिनिक परमेश्वरी में रात्री में ही भर्ती कराया घंटो ईलाज के बाद भी स्थिति में कुछ सुधार नहीं आया तो परिजनों नें उपस्थित कर्मियों से जानकारी लिया तब बोले की आप राँची ले जा सकते हो लेकिन हमारे पास एम्बुलेंस में जो सुविधा हैं वो गढ़वा में नहीं हैं।

जिसका किराया सतरह हजार लगेगा। लेकिन कोई फायदा नहीं हैं। परिजन असमंजस में हो गये अंत में करीब दो बजे दोपहर में ज़ब परिजनों नें चिकित्सा कर्मियों से पूछा तो बोले की नहीं बच्चे। इसके बाद परिजन घर लेकर आये. मृतक के दो नन्हे नन्हे बच्चे हैं, माता पिता का पूर्व में ही मृत्यु हो चूका हैं कमाने वाला चंदन ही था जिसकी मृत्यु से परिवार का पालन पोषण कैसे होगा कौन करेगा इसके चर्चा हर ग्रामीणों के जुबां पर था। मृतक का अंतिम संस्कार शाम में गड़गड़वा नदी किनारी समशान घाट पर किया गया।


