एम्बुलेंस जैसी वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है
उमेश कुमार

रमना डंडई जाने वाले बिसुनपुरा रोड क्षेत्र आज गंभीर जाम की समस्या से जूझ रहा है। यहां प्रतिदिन नव सुबह से लगने वाले जाम से आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों,स्कूल बसों के साथ ही एम्बुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर किसी भी समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिससे लोगों का कीमती समय बर्बाद होता है ,और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

इस जाम की समस्या के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। सबसे बड़ी समस्या सड़क के दोनों किनारों पर टेम्पू,दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। इन अतिक्रमणों के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। इसके अलावा,रमना में बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं होना भी एक बड़ा परिणामस्वरूप बसें और अन्य बड़े वाहन सड़क किनारे ही रुकते हैं। जिससे जाम की स्थिति और भी विकट हो जाती है।

इसके साथ ही दोपहिया वाहनों और टैंपो का बे-तरतीब संचालन भी समस्या को बढ़ा रहा है। बिना किसी निर्धारित स्थान के ये वाहन सड़क पर कहीं भी रुक जाते हैं। जिससे यातायात बाधित होता है। रमना होते हुए इस मार्ग से बिहार,उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लिए भी भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क पर दबाव और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं शहर में कुछ स्थाई दुकानों के सामने ठेला एवं खोमचा वालों के द्वारा ठेला मुख्य सड़क पर ही लगाया जाता है। और इसके एवज में स्थाई दुकानदारों के द्वारा प्रतिदिन किराए के रूप में 30 ₹50 की वसूली भी की जाती है, यह भी जाम का एक मुख्य कारन है
वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विकास कुमार पांडे कहाँ की जाम से निजात रमना में बहुत जल्द मिलने वाली है



