राज्यकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग 02 के छात्र का चयन
उमेश कुमार

रमना – जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा परीक्षा में राज्यकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग-2 के छात्र अविनाश कुमार नें पुरे जिले में चौथा रैंक प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम किया रौशन किया। एक कहावत हैं “होनहार वीरवान के होत चिकने पात”इस कहावत को चरितार्थ करता इस बालक की जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता, चाहे कोई भी समस्या हो या विकट परिस्थिति कठिन परिश्रम एवं दृढ इच्छा शक्ति के सामने बौना हो जाता हैं। ऐसा ही कहानी अविनाश कुमार का जिसने अनुसूचित जाति के पुरे जिले में केवल एक सीट पर परीक्षा में सफलता प्राप्त किया। जानकारीनुसार अविनाश कुमार पिता रामजीत रवि ग्राम सरहस्ताल प्रखंड वंशीधर नगर ऊंटारी निवासी अपने घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता बाहर मजदूरी करते हैं, इस कारण अविनाश अपने नाना तेतर राम ग्राम सिलीदाग टोला विवाटीकर में रहकर राज्यकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग -2 सरकारी विद्यालय में वर्ग आठ तक पढ़ाई किया साथ ही अविनाश नें बताया की वह विद्यालय के आलावा किसी भी प्रकार का ट्युशन नहीं लिया।

विद्यालय से आने के बाद अपने नाना के घर पर ही प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये पाठ का नियमित अध्ययन करता था, और शिक्षकों द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण करता था, जिसके बदौलत मुझे इस परीक्षा में सफलता मिला इसका श्रेय माता पिता एवं गुरुजनो को जाता जिनके मार्गदर्शन से मैं सफल हुआ।
प्रधान शिक्षक नंदकिशोर चौबे, सहायक आचार्य रविन्द्र पाल, सहायक अध्यापक लाल सिंह नें छात्र अविनाश कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन एवं गढ़वा जिला में 400 सफल विद्यार्थियों में चौथा स्थान प्राप्त करने पर मिठाई खिलाकर ख़ुशी व्यक्त किया साथ ही छात्र की उज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।



