खुशियां मातम में बदली, आईआरबी बटालियन 4 के जवान की हुई असामायिक निधन 

 

 

अनुप सिंह

मझिआंव थाना अंतर्गत करमडीह के (सकरकोनी) गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राम के लगभग 37 वर्षीय पुत्र सह आई आरबी बटालियन 4 के जवान आनंद कुमार की असामायिक निधन हो गई।

बताया जा रहा है कि मृत्यु अपने ही घर में बाथरूम में गिरने से हुई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आनंद कुमार आईआरबी बटालियन नंबर चार लातेहार में पोस्टेड था, वह अपने घर करमडीह छुट्टी में आए हुए थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार के लगभग 4:00 बजे बाथरूम जाने के क्रम में गिरने से बेहोश हो गया जिसे परिजनों के द्वारा आनन -फानन में रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए मझिआंव लाया गया ,जहां चिकित्सकों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जिसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा ले जाया गया है। जिसके बाद मेडिकल टीम गठित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस लाईन सलामी देने के बाद शव को पैत्रिक गांव करमडीह लाया जाएगा ,तथा स्थानीय मझिआंव कोयल नदी के श्मशान घाट पर मृतक जवान का अंतिम संस्कार सलामी देने के बाद किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार जवान 2010 में आईआरबी में योगदान किया था, जो वर्तमान में लातेहार के बटालियन नंबर चार में कार्यरत था। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र जिसका उम्र करीब 10 वर्ष एवं दुसरे पुत्र का 7 वर्ष बताया गया,तथा एक विधवा मां, एक छोटा भाई जो अविवाहित है सोनू कुमार को छोड़ गया है। इस तरह के अचानक घटना घटने से घर सहित आसपास में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पत्नी ,दोनों बच्चे, विधवा मां सहित अन्य परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। और खुशियां मातम में बदल गई है।

Leave a Comment