अनुप सिंह
मझिआंव :थाना क्षेत्र के पूरहे पंचायत क्षेत्र के एक 19 वर्षीय लड़की को एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति जो तीन बच्चे का पिता है वह लेकर 3 दिन से फरार था।जिसे पुलिस के दबाव में आकर लड़का ने लड़की को लेकर थाना में सोमवार को सरेंडर किया।
जिसका लिखित आवेदन लड़की के पिता ने मझिआंव थाना में देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज के लिए दिया था। जिसमें दिये गये आवेदन के अनुसार लड़की को भगाकर ले जाने वाला युवक मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे गांव के टोला बालू गंज निवासी अजहरुद्दीन अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र सद्दाम अंसारी है।

दिये गये आवेदन के अनुसार लड़की के पिता ने बताया कि शनिवार के रात्रि में उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई। जब घर वाले लापता लड़की को रातभर सभी परिवार मिलकर काफी खोज बिन किये, पर कोई आता -पता नहीं मिलने पर लड़की के पिता ने रविवार को मझिआंव थाना में सद्दाम अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया ,जिसमें बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण कर लिया है। परन्तु मामला दर्ज नहीं किया गया।और थाना जाने के बाद पुलिस के द्वारा लड़की के पिता को अपने लड़की से भेट तक नहीं करने दिया गया ,तथा उसे दबाव दिलाकर लड़का सद्दाम के विरूद्ध न ब्यान दे काफी प्रताड़ित किया गया , क्यों कि लड़की अगर उस व्यक्ति के विरुद्ध बयान दे देती है तो उसे सजा भी हो सकती थी। उक्त बात लड़की के पिता ने बताया है। वहीं सोमवार के रात्रि में उस लड़की को गढ़वा महिला थाना भेज दिया गया था , फिर मंगलवार को मझिआंव लाया गया।
लड़की के पिता ने बताया कि ना ही प्राथमिकी दर्ज की गई और ना ही मेरी बेटी का मेडिकल जांच ही कराया गया, और ना ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, हमें बल पूर्वक पुलिस के द्वारा दबाव देकर समझौता कागज पर हमसे साइन करा कर मेरी बेटी को हमारे हवाले कर दिया गया ,पर मुझे न्याय नहीं मिल सका। मैं गढ़वा पुलिस अधीक्षक के यहां जा रहा था कि थाना प्रभारी ने पुलिस को भेजकर हमलोगों को मझिआंव थाना बुला लिया गया ।और बिना कोई कारवाई किये ही हमें मेरी बेटी को हमें सौंप दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि लड़की के द्वारा लड़का के विरुद्ध कोई बयान नहीं दी।जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया,लड़की पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है, आरोप गलत है।जिसके कारण लड़की को उसके पिता को सौंपना पड़ा,और उस लड़का को भी छोड़ दिया गया।



