जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 मई 2026 को

 

सम्मेलन को सफल बनाने हेतु बड़कागांव फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ की बैठक संपन्न

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव प्रखंड के फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ की एक आवश्यक बैठक बुधवार को बड़कागांव के पश्चिमी पंचायत भवन में संघ के सचिव बालेश्वर कुमार की अध्यक्षता एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर राम के द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18 मई 2026 दिन सोमवार को राज्य स्तरीय फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु रणनीति बनाई गई।

जिसके तहत बड़कागांव प्रखंड के सभी डीलरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रखने की बात कही गई एवं सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रामेश्वर राम, चरण राम, प्रकाश राम, संतोष कुमार रवि, विनोद राणा, फुलेश्वर साव, गीता देवी, खुदन राम, सोनू गुप्ता, सुरेंद्र कुमार तुरी, रंजीत भुइयाँ, एतवा तुरी, युगेश्वर् रविदास, चिंतामन कुशवाहा, निकोदिल, गंगाधर साव, संजर हुसैन, सहादत हुसैन, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश राम, कुंदन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment