अनुप सिंह
मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरा के बिच्छी गांव निवासी रमेश चौधरी के लगभग 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी सह संयोजिका की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रीता देवी अपने घर की उत्तर साइड आम तोड़ने गई थी। इस दौरान बिजली तार में लगाए गए दो कनेक्शन में से एक कनेक्शन नीचे झूल रहा था,और इस संपर्क में आने से बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया जहां पर उपस्थित डॉक्टरों ने देखने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना पैर दुख व्यक्त करते हुए युवा समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही मैं पहुंचा और पोस्टमार्टम करा कर शव को गांव भेजा गया। उन्होंने कहा कि रीता देवी अपने गांव के ही स्कूल में संयोजिका के काम करती थी। उनका इकलौता पुत्र बाहर रहता है, पुत्र के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।



