उमेश कुमार
रमना : वारंटी के विरुद्ध रमना थाना के द्वारा किए गये सघन छपामारी में विभिन्न केशो के चार वारंटीयो को पुलिस नें किया गिरफ्तार, पुलिस द्वारा किए इस छपामारी से वारंटीयो में खलबली मच गयी है।

इस छपामारी के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया की माननीय न्यायालय द्वारा जीआर 94/13 के वारंटी जवाहिर राम पिता धनुकधारी राम जीआर 517/18के रकीब अंसारी पिता अजमुदिन अंसारी जीआर 365/6 के मुन्नी भूईया पिता स्व लक्ष्मण भूईया बुल्का पंचायत निवासी और जीआर 1305/16के शिव कुमार यादव पिता बेगू यादव बहियार कला पंचायत के सपही निवासी के विरुद्ध माननीय न्यायालय में तारीख से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आदेश प्राप्त हुआ। जिसके आलोक में छापामारी कर उक्त वारंटीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, और माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार कारागार भेज दिया।



