अनुप सिंह
मझिआंव:- थाना क्षेत्र से पुलिस ने गौ तस्करी कर ले जा रहे पिकअप वाहन को जप्त करते हुए, दो गौर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना कांड सख्या- 51/2026, दिनांक- 17.05.2026, धारा- 317(2)/3(5) BNS- 2023 एवं 11 Prevention of Cruely to Animal Act. & 5/12 Jharkhand Bovine Animal Slaughter Prohibition Act 2005. के प्राथमिकी अभियुक्त पिकअप बोलेरो उजला रंग जिसका रजि0नं0- JH14D- 0492 के. चालक सह पशु तस्कर अकबर खाँ उम्र 36 वर्ष पिता मारुफ खाँ सा0 घुरुवा एवं मालिक सह पशु तस्कर सबील खाँ उम्र 59 वर्ष पिता स्व0 नसरुद्दीन खाँ ग्राम अधौरा टोला चक्का दोनों थाना मझिआंव निवासी को गिरफ्तार कर आज दिनांक- 17 मई 2026 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है ।

इधर इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भूसुआ गांव सड़क रास्ते से आमर गांव मेन रोड में निकलने की सूचना मिली थी। इसके पश्चात कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन पर लादा चार पशुओं के साथ वाहन सहित दो गौ तस्करों पकड़ लिया गया। कानूनी प्रक्रिया के पश्चात दोनों को तस्करों को जेल भेज दिया गया।

