बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

अनुप सिंह

मझिआंव: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी श्रीमती कनक की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो की उपस्थिति में हुई।

इस दौरान थाना क्षेत्र के लोगों ने बताया कि घुरुआ खुर्द, तलसबरिया,सेमरहत, सकरकोनी, मझिआंव शहर, विडंडा, चंद्रपुरा,सोनपुरवा एवं सोनपुरवा के कोईनबार,बथानी एवं छपही टोला, पुरहे के गवरवा टोला के मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।

वहीं मझिआंव सदर मंशुर ने कहा कि 28 मई की सुबह 7 बजे से बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। साथ ही कहा गया कि पुलिस व्यवस्था होनी चाहिए।

वहीं बैठक के दौरान बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक ने त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाहों से बचने के निर्देश दिए गए।

पुलिस निरीक्षक बृज कुमार के द्वारा कहा गया कि प्रशासन द्वारा बकरीद पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ताकि त्योहार शांति पुर्ण संपन्न हो।

वहीं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने कहा कि कहीं भी ऐसा लगे कि किसी के द्वारा गलत किया जा सकता है तो तुरंत हमें या थाना के किसी भी अन्य पदाधिकारी को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर भी कोई अफवाह भी फैलता है तो तुरंत जानकारी दें।

बैठक में सिटी मैनेजर जितेश कुमार, पंचायत मुखिया अख्तर खान, विधायक जिला प्रतिनिधि बसंत चौधरी, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी, इमरान खान, मुखिया प्रतिनिधि इंतेखाब खान, पूर्व मुखिया शेख अमरुद्दीन, आदित्य ठाकुर उर्फ अनुज ठाकुर, एस आइ चंदन प्रधान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, मंसूर खान, इबरार खान, शिवकुमार सिंह, अशोक कमलापुरी सहित सभी समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment