मझिआंव -बिशनपुरा मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला की हुई मौ,त: एक घायल

घायल व्यक्ति को किया गया रेफर

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान सोनपुरवा गांव निवासी मोबिना वीवी 45 वर्ष पति हादी खाँ के रूप में की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बिसुनपुरा थाना क्षेत्र के संध्या गांव नीवासी नन्हू रजवार के 40 वर्षीय पुत्र रामनाथ रजवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने मझिआंव रेफरल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां पर उपस्थित डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया,तथा बेहतर चिकित्सा के लिए डॉक्टर द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची,और पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर थाना ले आई है, तथा दुर्घटना में मृत महिला के अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि उसके मझले बेटे की कुछ दिनों बाद शादी होनी थी लेकिन घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दुर्घटना में महिला की मौत की खबर सुनते ही सोनपुरवा पंचायत क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक लोग मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचे।

Leave a Comment