पुलिसिया दबाव में नाबालिक लापता लड़की को पहुंचाया गया घर

 

अनुप सिंह

मझिआंव:- थाना क्षेत्र के बोदरा पंचायत क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर से लापता हो जाने पर पिता के द्वारा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आलोक में पुलिसिया करवाई के दबाव में किसी ने गुरुवार के अहले सुबह नाबालिक लड़की को घर पहुंचा दिया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस लड़की को थाना ले आई है। उसके बाद नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया गया।

इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि युवती के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 58/26 के अंतर्गत पोक्सो एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं प्राथमिक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। और इस कांड में सम्मिलित लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।विदित हो कि एक जून को एक नाबालिक लड़की के लापता हो जाने पर पिता के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही गोलू दुबे के अलावा पंकज रजवार एवं सोनू रजवार की संलिप्तता जाहिर करते हुए जांचो उपरांत लड़की को खोजबीन करते हुए इस घटना में शामिल युवकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

Leave a Comment