डॉक्टर से लेकर सहिया तक को 5 महीने से नहीं मिला है वेतन, स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी 

आउटसोर्सिंग स्टाफ को भी 3 महीने से नहीं मिला है तनख्वाह

अनुप सिंह

मझिआंव:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत लगभग 300 कर्मियों को 5 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी है। स्वास्थ्य कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी अंतर्गत 45 मुख्य एन एच एम स्टाफ हैं। जिसमें 8 डॉक्टर, 11 सीएचओ, 1 बीपीएम, 16 एएनएम, 9 नेत्र सहायक,एलटी, एसटीएस, एमटीएस व अन्य लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 3 बीटीटी, 11 सहिया साथी एवं 201 सहिया को जनवरी से लेकर अब तक वेतन नहीं मिला है। इधर कुछ कर्मियों ने नाम नहीं उजागर करते हुए बताया की लगभग 5 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हम लोग भूख मरी के हाल में पहुंच गए हैं। फिर भी मजबूरी में हम सब पूर्व की तरह स्वास्थ्य विभाग में डटकर कम कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से रहा तो कुछ कर्मियों को परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। जो सहिया घर-घर जाकर अपना कार्य करती है आज वो बुरा हाल में है। फिर भी स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यों में सजगता के साथ डटे हुए हैं।

बुद्धिजीवी नागरिकों का कहना है कि सभी कर्मी तीनों प्रखंड में लाखों लोगों की जिंदगियां बचाने का काम करते हैं। लेकिन आज उनका ही वेतन नहीं मिलना बहुत ही पीड़ा दायक है। और कर्मीयों में आक्रोश होना लाजिमी है। यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नहीं घोर लापरवाही है।वहीं विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी 3 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे आउटसोर्सिंग स्टाफ भी बुरे हाल में हैं।

Leave a Comment