नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़ौटा टोला में भव्य शिव चर्चा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया भगवान शिव की भक्ति का संकल्प

 

 

अनुप सिंह

मझिआंव:- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 अंतर्गत गढ़ौटा टोला निवासी शैलेंद्र चंद्रवंशी के आवास पर उनकी पत्नी सुषमा देवी के द्वारा भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

शिव चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जीवन,उनकी महिमा और भक्ति के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। भजन-कीर्तन एवं धार्मिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस दौरान आयोजक सुषमा देवी ने बताया कि शिव चर्चा का उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना तथा समाज में प्रेम,सद्भाव और भक्ति का संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा कि प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा में बढ़ोतरी एवं धार्मिक आस्था का विकास होता है।

Leave a Comment