नाबालिक बच्चों कि माँ की सर्प दंस से हुई मृत्यु
उमेश कुमार
रमना: चार नाबालिकों के सर सें उठा माँ का साया, गांव हुआ गमगीन। सोमवार कि रात्री जहरीले जीव को काटने से भागोडीह पंचायत के छतवा टोला निवासी रमेश चौधरी कि 28 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी कि मृत्यु गढ़वा सदर अस्पताल में ईलाज के क्रम में हो गया।
घटना कि खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतिका के चार नाबालिक बच्चे है जिनमे तीन लड़की एवं एक लड़का है इन मासूमों की सर से असमय ही माँ कि साया छीन गया। इनका पालन पोषण कैसे होगा इनकी मन कि व्यथा कौन समझेगा इस बात कि चर्चा ग्रामीणों के जुबां पर था।

इस घटना के सम्बन्ध में परिजनों नें बताया कि सोमवार कि रात्री सभी परिजन खा पीकर सोने जा रहे थे इसी क्रम में घर में पाले गये मुर्गीयो की आवाज सुनकर मुर्गीयो के फसे होने का समझ कर कम रौशनी में ही देखने गयी, मुर्गीयो के बीच में ही छुपे जहरीले जीव नें हाथ में ही काट लिया परिजन जबतक कुछ समझ पाते तब तक बिल में घुस गया। इसके बाद परिजनों नें तुरंत जहरीले जंतु के दंस से पीड़ित महिला को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराई गईं। चिकित्स्कों नें ईलाज प्रारम्भ किया इसी क्रम में रिंकू देवी नें दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों नें कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को घर लाया, शव घर पहुंचते ही परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। शाम में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
इस घटना के बाद लोगो में यह चर्चा हो रहा है कि यदी जहरीले जीव जंन्तु को काटने का समुचित ईलाज प्रखंड में ही होता तो तत्काल ईलाज होने पर संभवतः उक्त महिला कि जान बच सकती थी और बाल्य अवस्था में ही चार मासूमों के सर से माँ का साया नहीं उजड़ता।


